केरल में 11वीं क्लास की छात्रा के साथ गैंगरेप!

केरल में 11वीं क्लास की छात्रा के साथ गैंगरेप!

हैदराबाद में डॉक्टर प्रियंका रेड्डी रेप मर्डर को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं एक नई वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया। केरल के कोयंबटूर में 11वीं क्लास की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीती 26 नवंबर को कोयंबटूर में 11वीं की छात्रा एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर लौट रही थी। तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया।

उस दौरान उसका दोस्त भी मौजूद था। जिसके साथ मारपीट हुई। इस दौरान लड़की के साथ उन लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी उम्र 22 से 25 बताई जा रही है।

लड़कों ने लड़की का वीडियो भी बनाया थ। लेकिन लड़की के परिवार ने पुलिस ने मामला दर्ज करवा दिया।

पॉस्को कानून के तहत मामल दर्ज किया गया है। दो दिन पहले ही हैदराबाद में एक डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसमें महिला को रेप के बाद आरोपियों ने जला दिया। जिसको लेकर देशभर के कई राज्यों में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں