
केरल के रहने वाले पेरून्नन 9 फरवरी तक पेशे से मजदूर थे लेकिन एक दिन में ही उनकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की अब वो सीधे करोड़पति बन गए।
आज तक पर छपी खबर के अनुसार, कन्नूर के रहने वाले पेरून्नन राजन के लिए 10 फरवरी का दिन जिंदगी बदलने वाला साबित हुआ क्योंकि उन्हें अचानक पता चला कि वो 12 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत गए हैंं।
ये खबर सुनने के बाद पेरून्नन राजन ने बताया कि उन्हें सब कुछ सपने जैसा लग रहा है।
बता दें कि 12 करोड़ रुपये की लॉटरी लगने के बाद पेरून्नन को टैक्स कटने के बाद करीब 7 करोड़ रुपये मिलेंगे जिससे वो रातोंरात करोड़पति हो गए।
साभार- आज तक
This post appeared first on The Siasat.com