केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा ब्लंडर, कहा- आइंस्टीन ने खोजा था गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा ब्लंडर, कहा- आइंस्टीन ने खोजा था गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज इंडियन इकॉनमी के विषय में बोलते हुए कुछ ऐसा कह बैठे कि वहां बैठे लोग भी कंफ्यूज हो उठे. पियूष गोयल ने कहा कि गुरुत्वाकर्षण के नियम (Law of gravity) की खोज आइंस्टीन ने की थी.

गोयल ने कहा कि अर्थव्यवस्था को लेकर बड़े आंकड़ों को देखने की आवश्यकता नहीं. अगर आइंस्टीन ने आंकड़ों और गणित की चिंता की होती तो वो कभी भी गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज नहीं कर पाते.

 

बता दें कि पियूष गोयल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं. बता दें कि गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज महान वैज्ञानिक न्यूटन ने की थी. वहीं आइंस्टीन ने सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान ऊर्जा के समीकरण (E = mc2) की खोज की थी

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں