कुमारस्वामी के समर्थन में नहीं किया वोट, मायावती ने अपने विधायक को निष्कासित किया

कुमारस्वामी के समर्थन में नहीं किया वोट, मायावती ने अपने विधायक को निष्कासित किया

कर्नाटक में करीब 15 दिनों से जारी सियासी संकट का पटाक्षेप हो गया है. सूबे में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिर गई है. आज विश्वास मत के पक्ष में मात्र 99 वोट पड़े. वहीं विरोध में 105 वोट पड़े. साथ है कि कर्नाटक में अब बीजेपी की सरकार बनेगी. आज जैसे ही कर्नाटक में कुमारस्वामी ने बहुमत खोया बीजेपी के विधायकों ने विक्ट्री साइन दिखाए.

वहीँ  बसपा प्रमुख मायावती ने अपने विधायक को कर्नाटक सरकार के हक में मतदान करने का आदेश दिया था, लेकिन उनके सदन में न पहुचने पर मायावती ने अपने विधायक एन महेश को पार्टी से निष्काषित किया. एन महेश ने कर्नाटक में कुमारस्वामी के समर्थन में वोट नहीं किया और वे विधानसभा से अनुपस्थित रहे. मायावती ने ट्वीट कर कहा, ”कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट देने के पार्टी हाईकमान के निर्देश का उल्लंघन करके बीएसपी विधायक एन महेश आज विश्वास मत में अनुपस्थित रहे जो अनुशासनहीनता है जिसे पार्टी ने अति गंभीरता से लिया है और इसलिए श्री महेश को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया.”

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں