रैली को संबोधित कर रहे एक व्यक्ति का 20 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित है। क्लिप की शुरुआत वक्ता द्वारा ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ चिल्लाते हुए होती है। यह वीडियो इस दावे से साझा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति मुंबई के चंदिवली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नसीम खान है।
ये कोई नसीम खान है मुम्बई के चांदिवली क्षेत्र से कांग्रेसी विधायक बताया जा रहा है यह हरामी खुले मंच से बड़े ही गर्व से पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगा रहा है समझ नहीं आता ऐसे हरामियों को वोट देता कौन है??ऐसे कुत्तों को छोड़ना नहीं चाहिए इन पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।😡😡👊🏻 pic.twitter.com/maytthSEaR
— दीपा त्रिवेदी 🇮🇳 (@trivedideepa06) October 12, 2019
दीपा त्रिवेदी द्वारा साझा की गई उपरोक्त पोस्ट को, 800 से ज़्यादा बार रीट्वीट किया गया है। वीडियो जिसकी शुरुआत खान द्वारा ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ कहते हुए होती है, और बाद में वे अपने खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह को राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की चुनौती देते हुए दिखते हैं। फिर क्लिप अचानक समाप्त हो जाती है। कई ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने इस वीडियो को साझा और रिट्वीट किया है।
इस वीडियो को फेसबुक पर समान दावे से साझा किया गया है –“यह है चांदिवली मुंबई से विधायक नसीम खान – कांग्रेसी! पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर, मोदी जी और राजनाथ सिंह जी को कैसे धमकी दे रहा है, ….!आक थू 😡 #जिहादी #कटपीस” .

तथ्य जांच
वीडियो में ऊपर की और दाएँ कोने में ‘मुर्शिदाबाद मुशायरा’ का लोगो दिखाई दे रहा है। ऑल्ट न्यूज़ ने यूट्यूब पर सर्च किया और हमे समान नाम से एक यूट्यूब चैनल मिला। हमें उस घटना का पूरा वीडियो मिला जिसमें नसीम खान बोल रहे थे। वीडियो मुंबई में आयोजित एक मुशायरा कार्यक्रम से संबंधित था, और जून 2016 में अपलोड किया गया था।
उपरोक्त वीडियो में, व्यक्ति को 2:36:00 मिनट पे कहते हुए सुना जा सकता है। ऑल्ट न्यूज़ ने पता लगाया कि वह वास्तव में कांग्रेस के राजनेता नसीम खान हैं, जो वर्तमान में मुंबई, महाराष्ट्र में चंदीवली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। हालांकि, सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो क्लिप कर एडिट की गई है।
वीडियो में 2:41:24 से 2:42:00 में, वह कहते है –“मैं पूछना चाहता हूँ मोदीजी से, की आज यमुना के किनारे दिल्ली में, श्री श्री रविशंकर ने पाकिस्तान ज़िंदाबाद लगाया, वह राजनाथ सिंह की मौजूदगी में, उनके ऊपर देश द्रोह का मुकदमा चलेगा या नहीं, अगर हिम्मत है मोदीजी के अंदर , राजनाथ ने अगर अपनी माँ का दूध पिया है, तो देशद्रोह का मुकदमा चला के दिखाए”
नसीम खान, 2016 में दिल्ली में उनके द्वारा आयोजित मेगा कार्यक्रम में श्री श्री रविशंकर और ‘विश्व संस्कृति महोत्सव’ के बारे में बात कर रहे थे। कार्यक्रम में, रविशंकर ने कहा था कि ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारों को ‘जय हिन्द’ के नारों के साथ हाथ मिलाने के लिए कहा था, इस बयान पर कई विवाद भी हुए थे।
यह ध्यान देने लायक बात है कि प्रसारित वीडियो 2016 का है और इसे एडिट किया गया है। कांग्रेस विधायक नसीम खान ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नहीं कहा था, लेकिन श्री श्री रविशंकर के एक बयान का जिक्र कर रहे थे। इस वीडियो क्लिप की पड़ताल पहले भी बूमलाइव द्वारा की गई है।
The post कांग्रेस विधायक ने ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे लगाए? नहीं, पुराना वीडियो क्लिप कर वायरल appeared first on Alt News.
Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source