
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अभिनेत्री से नेत्री बनीं उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।
इसके बाद शाम को कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कृपाशंकर ने दिल्ली में कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
जागरण डॉट कॉम के अनुसार, उर्मिला के मुताबिक, उनका इस्तेमाल हो रहा था, इस कारण उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस से अलग होते ही उर्मिला ने कांग्रेस पर आरोप भी लगाया है।
उन्होंने कहा कि मुंबई कांग्रेस बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की जगह उनका इस्तेमाल कर राजनीति कर रही है। उर्मिला ने नॉर्थ मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उर्मिला को भाजपा के गोपाल शेट्टी ने हराया था।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source