कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा हमला, पूछा- क्या दीपिका JNU के बजाए RSS दफ्तर जाएंगी?

कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा हमला, पूछा- क्या दीपिका JNU के बजाए RSS दफ्तर जाएंगी?

कांग्रेस ने फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) जाने को लेकर बीजेपी के कुछ नेताओं के सवाल खड़ा करने पर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि क्या दीपिका अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए नागपुर स्थित आरएसएस कार्यालय जाएंगी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार भारत की आत्मा को कुचल रही है। उन्होंने कुछ बीजेपी समर्थकों द्वारा दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ का कथित तौर पर बहिष्कार किए जाने का हवाला दिया और ट्वीट कर कहा, ‘मोदी जी, भारत की आत्मा को कुचलना बंद करिए।’

सुरजेवाला ने कहा, ‘आपके और आपके भक्तों के अनुसार कोई कलाकार विरोध नहीं कर सकता, कोई कलाकार जनहित से जुड़े प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकता और किसी भी कलाकार के पास अपना विचार व्यक्त करने का अधिकार नहीं है।’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘छपाक एक कलाकार से जुड़ी फिल्म नहीं है बल्कि उन 1,000 महिलाओं के बारे में है जो हर साल तेजाब हमले का शिकार होती हैं। क्या यह (बहिष्कार करना) शर्मनाक नहीं है?’ भाषा के अनुसार, एक सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘ये लोग कहते हैं कि वह अपने प्रचार के लिए गईं। तो क्या अब वह अपनी फिल्म का प्रचार करने नागपुर के संघ कार्यालय जाएंगी ? इन लोगों को हर जगह बदनीयती नजर आती है।’

उन्होंने सवाल किया, ‘प्रधानमंत्री और गृहमंत्री क्यों नहीं बात करते, क्यों नहीं देश के नौजवानों से बात करना पसंद करते हैं?’

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading