कांग्रेस और NCP से मिलकर सरकार बनायेगी शिवसेना!

कांग्रेस और NCP से मिलकर सरकार बनायेगी शिवसेना!

महाराष्ट्र की राजनीति जल्द बड़ी करवट ले सकती है। राजनीति में एक-दूसरे की धुर विरोधी शिवेसना और कांग्रेस सरकार बना सकती है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, भाजपा के खिलाफ मोर्चा खड़ा कर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी सरकार का हिस्सा बन सकती हैं। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और शिवसेना के नेताओं ने गुरुवार रात बैठक की है।

इसके अलावा शिवसेना की तरह कांग्रेस ने भी विधायकों को बाहर भेजने की तैयारी की है। महाराष्ट्र में सरकार को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मुलाकात की है।

मुंबई के एक होटल में गुरुवार रात में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है। सूत्रों के मुताबिक पर्दे के पीछे शिवसेना और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने की संभावना तलाश रही हैं। जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) भी शामिल हो सकती है।

दूसरी तरफ शिवसेना की तरह कांग्रेस भी विधायकों को बाहर भेज सकती है। सूत्रों के मुताबिक विधायकों को जयपुर भेजने की तैयारी है। लेकिन कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इन अटकलों को खारिज किया है। हालांकि उन्होंने कहा है कि जो विधायक बाहर जाना चाहते हैं वो जा सकते हैं।

कांग्रेस विधायकों की आज बैठक महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायकों की शुक्रवार को बैठक होगी। जिसमें पार्टी की तरफ से राजनैतिक हालात को लेकर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट की मौजूदगी में बातचीत होगी।

जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता भी बाग लेंगे। राष्ट्रपति शासन की फिराक में भाजपा शिवेसना का भाजपा के ऊपर हमला जारी है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की फिराक में है। लेकिन शिवसेना हक और इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں