इस मुस्लिम देश में आया भूकंप, पांच लोगों की मौत!

इस मुस्लिम देश में आया भूकंप, पांच लोगों की मौत!

बीती रात को ईरान भूकंप के तेज झटकों से हिल उठा है. इस भूकंप की तीव्रता 5.9 बताई जा रही है

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, राज्य टेलीविजन पर शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी ईरान में रात में आए भूकंप ने भारी तबाही और नुकसान किया है। भूकंप में शुक्रवार को पांच लोगों की मौत हो गई और 120 घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने इस बात का खुलासा किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। ईरान मीडिया के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिम में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है।

समाचार एजेंसी एपी ने बताया कि रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में रात 2 बजकर 20 बजे आया। इसमें कहा गया है कि भूकंप का केंद्र दो किलोमीटर (1.2 मील) की गहराई पर था।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई है और इसका केंद्र 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर बताया है।

बता दें, 5 तीव्रता वाले भूकंप से काफी नुकसान हो सकता है, हालांकि यहां फिलहाल कोई इस दौरान हताहत नहीं हुआ है.बता दें, ईरान भूकंप को लेकर एक संवेदनशील क्षेत्र है, यहां औसतन एक दिन में एक भूकंप महसूस किया जाता है। 2003 में, 6.6 तीव्रता के भूकंप ने ऐतिहासिक बाम शहर को तबाह कर दिया, जिसमें 26,000 लोग मारे गए थे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں