कश्मीर पर आर-पार के मूड में आये इमरान खान,कहा फैसला लेने का समय आ गया,देखिए

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना की बढ़ती हलचल पाकिस्तान बॉर्डर पर भी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है,इस पूरे मामले पर पाकिस्तानी आर्मी भी कश्मीर की हर हरकत पर नजर जमाए हुए है. पाकिस्तान की ओर से आरोप लगाया गया है कि भारतीय सेना ने क्लस्टर बम से हमला किया।

दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बाद अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘एलओसी के पार निर्दोष लोगों पर भारत की ओर से किए गए हमले की निंदा करता हूं. भारत ने जिस तरह से क्लस्टर बम का इस्तेमाल किया है वह 1983 कन्वेंशन ऑन सर्टेन कन्वेंशनल वेपन्स (1983 Convention on Certain Conventional Weapons) का उल्लंघन करता है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अपील की है कि वह अंतरराष्ट्रीय खतरे और दुनिया में शांति के लिए इस ओर ध्यान दे.’

इमरान खान ने कहा, ‘ कश्मीर के लोगों के लिए दुख की लंबी रात खत्म करने का समय है.’ उन्‍होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्ष परिषद से अपील की कि वह अपने अधिकारों का उपयोग करें और कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए कोई महत्पूर्ण कदम उठाए. उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने का एकमात्र रास्ता कश्मीर की शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समझौता है।

उन्होंने दोहराते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने कश्मीर पर मध्यस्थता करने की पेशकश की थी. यह ऐसा करने का समय है जब स्थिति बिगड़ती है और एलओसी पर लगातार भारत की ओर से आक्रामक कार्रवाई की जा रही है. यह एक क्षेत्रीय संकट में निकलने का सही समय है।

पाकिस्तानी सेना की सबसे नृशंस माने जाने वाली टुकड़ी BAT (बॉर्डर एक्शन टीम) के मंसूबों पर भारतीय सेना ने पानी फेर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई की रात को जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में आतंकियों को भारतीय सीमा में दाखिल कराने की BAT की कोशिशें नाकाम साबित हुईं. भारतीय सेना ने 5 से 7 आतंकियों को कार्रवाई में मार गिराया, जिसके बाद कश्मीर में अशांति फैलाने का पाकिस्तानी सेना के इरादे पर पानी फिर गया।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading