कश्मीर के मौजूदा हालात पर मुस्लिम देशों के संगठन OIC ने जताई चिंता,देखिए क्या कहा ?

नई दिल्ली: कश्मीर को लेकर हो रही हलचल को बाहर विदेशों में भी महसूस किया जारहा है,जम्मू कश्मीर के नेताओं को नज़रबन्दी के फैसले और पुलिस ने कहा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिये ऐहतियाती कदम के तौर पर घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गयी हैं।

मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनियों ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेगी। वहीं दूसरी ओर, जम्मू में भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर की गई हैं। जम्मू की डिप्टी कमिश्नर सुषमा चौहान ने रविवार देर रात यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा बीच में ही समाप्त करने और तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों से यथाशीघ्र घाटी छोड़ने के लिए कहे जाने के बाद परेशान स्थानीय लोग घरों में जरूरी सामानों का स्टॉक करने के लिए दुकानों और ईंधन स्टेशनों पर बड़ी-बड़ी लाइनों में खड़े नजर आए।

कश्मीर घाटी के मौजूदा हालात पर मुस्लिम देशों के संगठन इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) ने गहरी चिंता जताते हुए इस सम्बंध में ट्वीट किया है।

56 मुस्लिम देशों के सँयुक्त सहयोग के लिये चलने वाले इस संगठन की तरफ से ट्वीट किया गया है कि ”भारतीय कब्ज़े वाले कश्मीर में ख़राब होते हालात, अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती और प्रतिबंधित क्लस्टर बमों के इस्तेमाल की ख़बरों ने उन्हें चिंतित कर दिया है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading