कश्मीरी पंडितों के मसले को दक्षिणपंथीयों अपना हथियार बना लिया है- महबूबा मुफ़्ती

कश्मीरी पंडितों के मसले को दक्षिणपंथीयों अपना हथियार बना लिया है- महबूबा मुफ़्ती

जम्मू एवं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के मुद्दा उठाते हुए दक्षिणपंथी संगठनों पर हमला बोला है


महबूबा ने आरोप लगाया है कि कश्मीरी पंडितों के दर्द को दक्षिणपंथी संगठन एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको बता दें कि राज्य में आर्टिकल-370 के ज्यादातर प्रावधान हटाए जाने के बाद से मुफ्ती नजरबंद हैं और उनका ट्विटर अकाउंट बेटी इल्तिजा संचालित करती हैं।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, इस ट्वीट के सामने आते ही महबूबा मुफ्ती ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गईं और उन्होंने पीडीपी की नेता को आड़े हाथों लिया।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए स्थानीय मुसलमानों को गलत ढंग से जिम्मेदार ठहराया जाता है। उनके हैंडल से किए ट्वीट में लिखा है, ‘कश्मीरी मुसलमानों को 1990 में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए आरोप लगाते हुए गलत ढंग से जिम्मेदार ठहराया जाता है।

उनका दर्द दक्षिणपंथी संगठनों के हाथों का एक हथियार बन चुका है। गांधी की परिकल्पना वाला धर्मनिरपेक्ष भारत एक निरंकुश शासन में बंधक बन चुका है।’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading