
नई दिल्ली: स्कॉलर एम.एम. कलबुर्गी की हत्या से जुड़े नए तथ्य सामने आ रहे हैं। उनकी पत्नी का कहना है कि कलबुर्गी की हत्या करने में हिंदूवादी संगठन से जुड़े गणेश मिस्किन का हाथ है।
आपको बता दें कि ये वही गणेश है जिनके ऊपर 2017 में गौरी लंकेश की हत्या करने का भी आरोप लगा था।
द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, चश्मदीदों ने गौरी मामले के आरोपी प्रवीण चतुर और गणेश मिस्किन को भी शूटर के रूप में पहचाना है।
कलबुर्गी की हत्या के मामले की जाँच मई महीने से SIT (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम) कर रही थी। उसने गणेश मिस्कीन और प्रवीण प्रकाश चतुर पर कलबुर्गी की 30 अगस्त, 2015 को हत्या करने का आरोप लगाया था।
SIT में मौजूद सूत्रों का कहना है कि कलबुर्गी की पत्नी ने भी मिस्किन की पहचान कर ली है।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source