
कर्नाटक के एक स्कूल में रविवार को एक ड्रामा का मंचन किया गया इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को स्कूल की प्रधानाचार्या व माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। दो महिलाओं व स्कूल के कुछ स्टाफों से पूछताछ के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि स्कूल पर कार्रवाई करते हुए इसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया गया था। आरोप है कि इस स्कूल में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और NRC के मामले पर नाटक का मंचन हुआ जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की निंदा की गई। सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश रक्ष्याल (Nilesh Rakshyal) ने इस मामले को लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
This post appeared first on The Siasat.com