कर्नाटक आईएमए स्कैमः सीबीआई ने तीन आईपीएस अधिकारियों से की पूछताछ !

कर्नाटक आईएमए स्कैमः सीबीआई ने तीन आईपीएस अधिकारियों से की पूछताछ !

आईएमए पोंजी घोटालाः सीबीआई ने इस मामले में दो सीनियर आईपीएस अधिकारियों से पूछताछ की। सीबीआई आईपीएस अजय हिलोरी से भी पूछताछ कर रही है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि एजेंसी ने पुलिस महानिरीक्षक हेमंत निंबालकर और उपायुक्त दर्जे के अजय हिलोरी को हाल ही में पूछताछ के लिए बुलाया था। सीबीआई ने कर्नाटक की कंपनी आईएमए और उसके समूह की अन्य कंपनियों द्वारा संचालित करोड़ों रुपये की पांजी योजना में हाल ही में जांच संभाली है।

इसमें कथित तौर पर लाखों लोगों को निवेश के इस्लामी तरीकों से भारी-भरकम राशि लौटाने का दावा करके उनके साथ धोखाधड़ी की गयी। सीबीआई ने कंपनी और इसके प्रबंध निदेशक मंसूर खान पर मामला दर्ज कर लिया। इनके अलावा 24 अन्य लोगों और आईएमए की चार सहयोगी कंपनियों पर भी मामले दर्ज किये गये।(यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।)

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں