कमलेश तिवारी के सिर पर 1.5 करोड़ का इनाम रखने वाले मौलाना अनवारुल हक गिरफ्तार

कमलेश तिवारी के सिर पर 1.5 करोड़ का इनाम रखने वाले मौलाना अनवारुल हक गिरफ्तार

कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में यूपी पुलिस  ने बिजनौर से मौलाना अनवारुल हक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं गुजरात एटीएस ने मामले में सूरत से 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. बता दें शुक्रवार को ही हत्याकांड में बिजनौर के दौ मौलानाओं के खिलाफ लखनऊ में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया. हत्या, आपराधिक साजिश की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. मौलाना मुफ्ती नईम काजमी, इमाम मौलाना अनवारूल हक पर एफआईआर दर्ज की गई है. 2015 में दोनों मौलानाओं ने कमलेश के सिर पर 1.5 करोड़ का इनाम रखा था. कमलेश तिवारी की पत्नी किरन ने एफआईआर दर्ज कराई. नाका हिंडोला थाने में एफआईआर दर्ज हुई है.

वहीँ उधर पुलिस ने गुजरात  के सूरत से  6 लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए 6 में से एक की भूमिका मर्डर में संदिग्ध बताई जा रही है. इन सभी को गुजरात एटीएस ने हिरासत में लिया है और यह टीम यूपी पुलिस और एसआईटी से लगातार संपर्क में है. शुक्रवार को लखनऊ में कमलेश तिवारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी.

ANI kamlesh
कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनके रूम से सूरत घारी मिठाई का डब्बा मिला था. घारी सूरत की फेमस मिठाई है. इस डब्बे में आरपोपियों ने हथियार लाए थे. बताया जा रहा है कि सूरत की धरती फुड एंड स्वीट दुकान से घारी मिठाई खरीदी गई थी. इस जानकारी के सामने आने के बाद सूरत पुलिस की टीम ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक भी किया था.

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں