कपिल देव ने मोहम्मद शमी की तारीफ़ की, बोले..?

कपिल देव ने मोहम्मद शमी की तारीफ़ की, बोले..?

महान क्रिकेटर कपिल देव ने मौजूदा तेज आक्रमण की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले चार-पांच साल में इन गेंदबाजों ने भारतीय क्रिकेट के रुख को बदल दिया.

कपिल से जब पूछा गया कि क्या मौजूदा भारतीय तेज आक्रमण सर्वश्रेष्ठ है तो कपिल ने कहा, क्या मुझे यह कहने की जरूरत है? विश्व विजेता पूर्व कप्तान ने कहा, ऐसे तेज गेंदबाजों का आक्रमण हमने देखा नहीं था, सोचा भी नहीं था।

इसलिए किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है और हां, बिना किसी संदेह के पिछले चार-पांच वर्षों में तेज गेंदबाजों ने भारतीय क्रिकेट के रुख को बदल कर रख दिया।

मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, दीपक चाहर और नवदीप सैनी शामिल हैं। स्ट्रेस फैक्चर के कारण बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट शृंखला की टीम में नहीं है, लेकिन मोहम्मद शमी ने विशाखापत्तनम में पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी कर उनकी कमी को महसूस नहीं होने दी।

कपिल ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम में कहा, इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता कि वह रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। यह मायने रखता है कि वह टीम के लिए कितने प्रभावशाली हैं। उन्हें शानदार प्रदर्शन करते देखना अच्छा लगाता है। कपिल ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि भारत से ऐसे विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज निकल रहे हैं।

प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, कपिल देव ने कहा, मुझे भारतीय गेंदबाजों की प्रतिभा पर फख्र है. वे अच्छी संख्या में आ रहे हैं।

अपने समय में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने कपिल ने युवा गेंदबाजों की प्रतिभा को निखारने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग को श्रेय दिया।

उन्होंने कहा, तेज गेंदबाजी आक्रमण का विकास होने में समय लगता है। अभी जितनी क्रिकेट खेली जा रही उसे देखकर अच्छा लगता है। आईपीएल के कारण कई तेज गेंदबाजों को मौका मिल रहा है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading