कन्हैया कुमार पर फिर किया गया हमला, काफिले पर पथराव!

कन्हैया कुमार पर फिर किया गया हमला, काफिले पर पथराव!

जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय छात्रसघ के पूर्व अध्यक्ष व भाकपा नेता कन्हैया कुमार पर एक बार फिर पथराव हुआ है। यह पथराव बक्‍सर से आरा जाने के दाैरान हुआ है।

 

बताया जाता है कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कन्‍हैया कुमार को जान बचाकर भागना पड़ा। कन्‍हैया के काफिले से कई बाइक सवार भी जख्‍मी हो गए हैं। मौके पर पुलिस पहुंच गई। बता दें कि आज ही बक्‍सर में कन्‍हैया कुमार को काला झंडा दिखाया गया है।

 

जाागर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, वामदलों की जन मन यात्रा के तहत शु्क्रवार को भाकपा नेता कन्‍हैया कुमार की सभा बिहार के बक्‍सर व आरा में निर्धारित थी।

 

इसी क्रम में वे बक्‍सर में सभा को संबोधित कर आरा जा रहे थे। आरा के रमना मैदान में कार्यक्रम होने वाला था।

 

बताया जाता है कि आरा-बक्सर हाईवे पर गजराजगंज ओपी के बामपाली गांव के समीप बाइक सवार लोगों ने कन्‍हैया कुमार के काफिले में जमकर पथराव कर दिया।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading