कनाडा: प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो केबिनेट में चार भारतीय मूल के नेता शामिल!

कनाडा: प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो केबिनेट में चार भारतीय मूल के नेता शामिल!

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार को विदेशमंत्री क्रिसटिया फ्रीलैंड को उप प्रधानमंत्री नियुक्त करने के साथ 36 सदस्यी मंत्रिमंडल की घोषणा कर दी। क्रिसटिया को अंतर मंत्रालय विभाग का जिम्मा भी सौंपा गया है। मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के चार नेता भी शामिल किए गए हैं।

क्रिसटिया के सामने तेल और गैस से भरपूर दो बड़े प्रांत अलबर्टा और सैस्कैचवान की सरकारों से निपटने की भी जिम्मेदारी होगी। दूसरी पारी के मंत्रिमंडल में पहले से दो अधिक मंत्रियों के साथ 17 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल हैं।

इनमें भारतीय मूल के मंत्रियों में पूर्व रक्षामंत्री हरजीत साजन, नवदीप बैंस के अलावा अनिता आनंद और करीना गौलड शामिल हैं। 22 अक्टूबर को आए चुनाव नतीजों में जस्टिन को पिछली बार से 20 सीटें कम मिली हैं। क्रिसटिया की जगरह फ्रांसिस फिलिप को विदेश विभाग सौंपा गया है।

किंग मेकर के रूप में पहचान के दावेदार न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह मात्र 34 सीटों के साथ 15.9 प्रतिशत वोट बटोर पाए। देश में 43वें राष्ट्रीय चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी को 338 सदस्यीय सदन में 122 सीटें मिली। जस्टिन की लिबरल पार्टी को बहुमत से बीस सीटें कम 156 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

साभार- http://www.kanvkanv.com

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں