कछुए के विदेशी नस्ल मनुष्य जैसी आवाज़ निकालते हैं? नहीं, एडिटेड वीडियो वायरल

“यह है बिज्जू नाम का जीव अधिकांश कब्रिस्तान में पाया जाता है और इसकी आवाज ऐसी लगती है जैसे कोई मुर्दा चिल्ला रहा हो इस अंधविश्वास के कारण अधिकांश लोग यह समझते हैं कि दफनाया गया मुर्दा चिल्ला रहा है यह उम्र भर उस कब्र में रहकर उस मुर्दे का मांस खाता है और अपनीआवाज चिलाने वाली निकालता है सुन लीजिए”

उपरोक्त संदेश सोशल मीडिया में 15 सेकंड के एक वीडियो क्लिप के साथ साझा किया गया है। वीडियो में दिख रहा प्राणी कछुए जैसा दिख रहा है, और उसे मनुष्य के जैसे आवाज़ करते हुए सुना जा सकता है।

Nikki animal voice

यह है बिज्जू नाम का जीव अधिकांश कब्रिस्तान में पाया जाता है और इसकी आवाज ऐसी लगती है जैसे कोई मुर्दा चिल्ला रहा हो इस अंधविश्वास के कारण अधिकांश लोग यह समझते हैं कि दफनाया गया मुर्दा चिल्ला रहा है यह उम्र भर उस कब्र में रहकर उस मुर्दे का मांस खाता है और अपनीआवाज चिलाने वाली निकालता है सुन लीजिए

Posted by OneWorld on Sunday, 30 June 2019

समान दावे के साथ फेसबुक पर भी कुछ उपयोगकर्ता ने इस वीडियो को शेयर किया है।

इस वीडियो को पहले भी समान अंग्रेजी संदेश के साथ साझा किया गया था, जिसके मुताबिक,

“एक दुर्लभ प्राणी जो मनुष्य की तरह रोता है। यह अरब द्वीप में पाया जाता है। जब तक उन्होंने इसे रोते हुए नहीं पाया, तब तक उन्हें लगता था कि यह रोने की आवाज़ कब्रिस्तान में मृत आत्माओ से आ रही है”-(अनुवाद)।

उपरोक्त ट्वीट को 41,000 बार रीट्वीट और 110,000 से ज़्यादा बार लाइक किया गया है। इस वीडियो को फेसबुक पर भी समान दावे से व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

एडिटेड वीडियो क्लिप

वीडियो में दिख रहा प्राणी एलीगेटर स्नैपिंग टर्टल है। इस बात को वीडियो में उस व्यक्ति के द्वारा सुना जा सकता है जिसने इस प्राणी को पकड़ रखा है। एलीगेटर स्नैपिंग टर्टल उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा ताज़ा पानी में रहने वाला कछुआ है। ये कछुए मांसाहारी होते हैं, जिनका वजन 220 पाउंड तक होता है और इनकी उम्र 50 से 100 साल तक होती है।

वीडियो टिक टोक पर बनाया गया था

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि इस वायरल वीडियो को पहले टिक टॉक पर अपलोड किया गया था, यह एप उपयोगकर्ताओं को विभिन्न आवाज़ों का मिश्रण करके वीडियो बनाने की सुविधा देती है। इस वीडियो को उपयोगकर्ता @danford1105 ने बनाया था, जिसने इसमें मानवीय आवाज़ों को डाल दिया था। उसे वहां से लेकर यूज़र्स द्वारा सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया था।

इसके अलावा, यह प्राणी कई तरह की आवाज़े करने के लिए भी जाना जाता है, जिसमें फुफकारना या मरघि की तरह की आवाज़ करना शामिल है, लेकिन वह रोने की आवाज़ नहीं करता है। इसके अलावा, नेशनल जियोग्राफिक के अनुसार, इन कछुओं का स्वर तंत्र नहीं होता है। इस वायरल वीडियो क्लिप को एडिट किया गया है।

ऑल्ट न्यूज़ को एक और वीडियो यूट्यूब पर मिला, जिसे भी एडिट किया गया है। इस वीडियो में एलीगेटर कछुए की आवाज़ और स्नैपिंग टर्टल की आवाज़ को एक साथ रखा गया है, जिसके साथ चीखने की भी आवाजें आ रही है।

Brave Wilderness नामक एक यूट्यूब चैनल ने इसके मूल वीडियो को अपलोड किया था, जिसमें कछुए आवाज़ नहीं कर रहे हैं। इसके मूल वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

यहां पर ध्यान दिया जा सकता है कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो संपादित है। वीडियो में दिख रहा प्राणी एक मासांहारी कछुआ है जिसे एलीगेटर स्नपिंग कछुआ कहा जाता है। इसके अलावा, यह प्राणी मनुष्य की तरह आवाज़ नहीं करता है।

 

The post कछुए के विदेशी नस्ल मनुष्य जैसी आवाज़ निकालते हैं? नहीं, एडिटेड वीडियो वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading