ओवैसी ने मुसलमानों को उकसाने का काम किया- गिरिराज सिंह

ओवैसी ने मुसलमानों को उकसाने का काम किया- गिरिराज सिंह

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जुबानी जंग भी जारी है। कानून के विरोध में देशभर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं विपक्ष पार्टियां भी लगातार सरकार पर हमला बोल रही हैं।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विरोधियों को आड़े हाथों लिया है। मंत्री ने कहा कि ओवैसी ने मुसलमानों को उकसाने का काम किया है। विपक्ष देश का माहौल खराब करने की कोशिश में लगा हुआ है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

विपक्ष देश को उसी तरह बांटना चाहता है, जैसे 1947 से पहले जिन्ना ने धर्म के आधार पर देश को बांटा था। आज उसी राह पर विपक्ष भी चल पड़ा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति के लिए चाहते हैं कि पाकिस्तान से आने वाले सभी मुसलमानों को भारत की नागरिकता दे दी जाए।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेसी कानून का विरोध नहीं कर रहे बल्कि वह चाहते हैं कि पाकिस्तानी मुसलमान और रोहिंग्या भारत आ जाएं और यह देश टूट जाए।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading