नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों के आरक्षण को लेकर आवाज उठाई है,ओवैसी ने मांग की है की मराठाओं की तरह मुसलमानों को आरक्षण देने की मांग की है।
महाराष्ट्र के भिवंडी में रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘अगर आप (पीएम नरेंद्र मोदी) ट्रिपल तालक बिल के बारे में सोचते हैं कि आपने मुस्लिम महिलाओं के साथ न्याय किया है तो यह गलत है. अगर आप वास्तव में न्याय करना चाहते हैं तो आपसे मराठा समुदाय की तरह महाराष्ट्र में सभी मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग करता हूं.’

इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान से भड़के असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया था. उन्होंने कहा था कि भारत न कभी हिन्दू राष्ट्र था , न है और न ही कभी बनेगा. मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि मोहन भागवत भारत को हिंदू राष्ट्र बताकर इतिहास को मिटा नहीं सकते हैं।

ओवैसी ने कहा कि आरएसएस के सरसंघचालक भागवत यह नहीं कह सकते हैं कि हमारी संस्कृति, आस्था, पंथ और व्यक्तिगत पहचान समेत सब कुछ हिंदू संस्कृति में शामिल है. बता दें कि मोहन भागवत ने पिछले दिनों कहा था कि भारत हिंदुओं का देश हैं. हम हिंदू राष्ट्र हैं।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source