ओवैसी के खिलाफ़ चुनाव आयोग पहुंचा कांग्रेस, की शिकायत!

ओवैसी के खिलाफ़ चुनाव आयोग पहुंचा कांग्रेस, की शिकायत!

तेलंगाना कांग्रेस ने एमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की

 

प्रभा साक्षी उन्हों छपी खबर के अनुसार, उन्होंने आरोप लगाया कि असदुद्दीन ओवैसी ने नियमावली (कोड ऑफ कंडक्ट) का उल्लघंन किया है।

 

कांंग्रेस ने कारवाई की मांग की

कांग्रेस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। तेलंगाना पीसीसी चुनाव समन्वय समिति के चेयरमैन मर्री शशीधर रेड्डी ने गुरुवार को चुनाव आयोग (ईसी) से ओवैसी के खिलाफ शिकायत की।

उन्होंने कहा कि म्युनिसिपल चुनाव के प्रचार के अंतर्गत संगारेड्डी में असदुद्दीन ने कहा था कि कोई अगर मतदाताओं को रुपये देता है तो उससे रुपये लें और एमआईएम को वोट दें।

उनके इस वक्तव्य से ऐसा लगता है कि उन्होंने चुनाव में रुपये बांटने के चलन को बढ़ावा देने का प्रयास किया। शशीधर रेड्डी ने चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

 

ओवैसी ने क्या कहा था?

असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। उन्‍होंने लोगों से एक विवादित अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास बहुत पैसा है, यदि वे आपको पैसा दे रहे हैं तो ले लीजिये।

 

चूंकि आपको यह रकम मेरी वजह से मिल रही है इसलिए वोट मुझे दीजिएगा। लेकिन मैं कांग्रेस से कहता हूं कि मेरी कीमत केवल 2000 रुपये नहीं है। मेरी कीमत इससे ज्‍यादा की है इसलिए कांग्रेस को यह रेट बढ़ाना चाहिए।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading