
राजस्थान पुलिस ने पहलू खान के खिलाफ गाय की तस्करी के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है। साल 2017 में पहलू खान की अलवर में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वह उस वक्त मवेशियों को ले जा रहे थे। चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एमआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राजस्थान के मुसलमानों से कांग्रेस सरकार का समर्थन न करने की अपील की है।
ओवैसी ने कहा, ‘यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। जब पहलू खान पर हमला हुआ था उस समय कांग्रेस ने इसकी निंदा की थी। यह अशोक गहलोत सरकार द्वारा किया गया निंदनीय कार्य है। मैं राजस्थान के मुस्लिमों से अनुरोध करता हूं कि वह कांग्रेस का समर्थन करना बंद करे जिसने हमेशा आपको धोखा दिया है।’
उन्होंने कहा, ‘आप कांग्रेस का समर्थन बंद करें। जब भी वह (कांग्रेस) सत्ता में आते हैं वह भाजपा की सटीक प्रतिकृति बन जाते हैं। जब वह विपक्ष में रहते हैं तो मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं। लेकिन जैसे ही सत्ता में आते हैं तो वह भाजपा के अधूरे कार्य को पूरा करते हैं।’
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source