
देश की दो बड़ी एयरलाइन्स AirAsia और Vistara ने स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ जांच पूरी होने तक बैन लगाने से इंकार कर दिया है। दोनों एयरलाइन्स का यह कदम केन्द्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के उस ट्वीट के बाद आया है, जिसमें केन्द्रीय मंत्री ने सभी एयरलाइन्स को कुणाल कामरा के खिलाफ बैन लगाने की ‘सलाह’ दी थी।
एयर एशिया और विस्तारा एयरलाइन्स ने स्वतंत्र जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसके पूरा होने के बाद ही ये दोनों एयरलाइन्स कार्रवाई को लेकर फैसला करेंगी। गौरतलब है कि देश के एयरलाइन मार्केट में एयर एशिया और विस्तारा एयरलाइन्स का 11.4 प्रतिशत शेयर है।
This post appeared first on The Siasat.com