एक और भाजपा कार्यकर्ता बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार !

एक और भाजपा कार्यकर्ता बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार !

चेन्नई एक निजी नर्सिंग कॉलेज के 61 वर्षीय मालिक और भाजपा पार्टी के कला और संस्कृति विभाग के अध्यक्ष को कॉलेज में पढ़ने वाली 19 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिवगुरु दुरैराज नाम के शख्स को तमिलनाडु की शिवगंगा जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है

पुलिस के मुताबिक “लड़की की शादी 11 सितंबर को हुई थी। और वह अपने ससुराल में रह रही थी सोमवार को लड़की अपने पति के घर में बेहोश हो गई। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की, तो पता चला कि लड़की शाद्दी के पहले से ही तीन महीने की गर्भवती थी।

जब इस बारे में पीड़िता से पूछा गया तो उसने खुलासा किया की उसके कॉलेज के मालिक ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया है।

खबर के मुताबिक आरोपी नेता “ गुडमंस नाम से एक नर्सिंग कॉलेज चलाता है जहाँ पीड़िता पढ़ रही थी। आरोपी ने परीक्षा में उच्च अंक लाने का वादा करके लड़की के साथ बलात्कार किया। शिवगंगा पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पीड़िता को किसी से कुछ न बताने के लिए धमकी दी जाती थी।

वहीँ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 417 , 376, 294 (बी) और धारा 506 (i) के तहत आपराधिक धमकी के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीँ पुलिस ने पीड़ित छात्रा को आश्वासन दिया है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading