उपचुनाव नतीजे: जानिए, किस पार्टी ने जीता कौन सी सीट?

उपचुनाव नतीजे: जानिए, किस पार्टी ने जीता कौन सी सीट?

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की हमीरपुर और त्रिपुरा की बड़हरघाट विधानसभा का उपचुनाव जीत लिया है। वहीं केरल पाला विधानसभा सीट पर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के मणि सी. कप्पन की जीत हुई है। दंंतेवाड़ा से कांग्रेस की देवती कर्मा आगे चल रही हैं।

इन सीटों पर सोमवार को मतदान हुए थे। यूं तो सभी सीटें खास है लेकिन सबकी नजरें यूपी की हमीरपुर सीट के नतीजे पर है। केरल के पाला विधानसभा सीट से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रत्याशी मणि सी.कप्पन ने दो हजार वोटों से जीत दर्ज की। हमीरपुर से भाजपा के युवराज सिंह ने जीत दर्ज की है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के लिए 24 चरण की मतगणना पूरी हो गई है। बीजेपी 9757 वोटों से आगे है। बीजेपी को अब तक 49132 और सपा को 39357 वोट मिले हैं। भाजपा के उम्मीदवार युवराज सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। वहां पर मतगणना कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के युवराज सिंह ने पहले ही चक्र में बढ़त बना ली थी। वह अभी तक बरकार है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, 14वें चरण के बाद भाजपा 8,295 वोटों से आगे, सपा दूसरे नंबर पर है। भाजपा को 27,746 और सपा को 19,451 वोट मिले हैं। आपको बताते जाए कि 23 सितंबर को हुए मतदान में सपा, भाजपा, कांग्रेस, बसपा, भाकपा समेत नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। उपचुनाव में 51 फीसदी वोटिंग हुई थी।

हमीरपुर सदर सीट पर उपचुनाव की जरूरत यहां से विधायक रहे अशोक सिंह चंदेल के हत्या के एक मामले में हाई कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता खत्म होने से हुई। विपक्षी दल 2014 के बाद पहली बार अकेले-अकेले चुनाव लड़ रहे हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading