ईरान: मेजर जनरल सुलेमानी के अंतिम यात्रा में करीब 35 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा घायल!

ईरान: मेजर जनरल सुलेमानी के अंतिम यात्रा में करीब 35 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा घायल!

शहीद जनरल क़ासिम सुलेमानी के गृह नगर में उनकी अंतिम शव यात्रा के दौरान हुई भगदड़ में कई लोगों के हताहत और घायल होने की सूचना है। खबर के अनुसार करीब 35 लोग मारे गए हैं जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए हैं।

 

पार्स टुडे डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, अमरीकी हमले में शहीद होने वाले मेजर जनरल क़ासिम सुलेमानी और उनके साथियों की शव यात्रा में तेहरान में क़रीब 70 लाख लोगों ने भाग लिया।

https://platform.twitter.com/widgets.js

अल-आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में इस्लामी संस्था के एक अधिकारी नुसरतुल्लाह लुतफ़ी ने बताया कि सोमवार को ईरान की राजधानी तेहरान में आईआरजीसी की क़ुद्स फ़ोर्स के कमांडर जनरल क़ासिम सुलेमानी और इराक़ी फ़ोर्स हशदुश्शाबी के डिप्टी कमांडर अबू मेहदी अल-मोहंदिस समेत अन्य शहीदों की शव यात्रा में इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर दुश्मन को निराश कर दिया।

https://platform.twitter.com/widgets.js

तेहरान में शहीदों की शव यात्रा के बाद, क़ुम में शव यात्रा निकाली गई और वहां भी लाखों लोगों ने अमरीकी हमले में शहीद होने वाले सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी।

ग़ौरतलब है कि 3 जनवरी को बग़दाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट अमरीकी ड्रोन हमले में आईआरजीसी की क़ुद्स फ़ोर्स के कमांडर जनरल क़ासिम सुलेमानी और इराक़ी फ़ोर्स हशदुश्शाबी के डिप्टी कमांडर अबू मेहदी अल-मोहंदिस समेत कई ईरानी और इराकी सैन्य अधिकारी शहीद हो गए थे।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں