इस्लामोफ़ोबिया के बावजूद इस शहर को मिला पहला मस्जिद!

इस्लामोफ़ोबिया के बावजूद इस शहर को मिला पहला मस्जिद!

ना मीनार है और ना कोई गुंबद। कोई सजावट भी नहीं, जो इस्लामिक प्रार्थना स्थलों पर होती है। बस चोकोर सा एक ढांचा है। लेकिन ग्रीक राजधानी एथेंस में रह रहे मुसलमानों के लिए यह मस्जिद है जो उनके बरसों के संघर्ष का फल है।

डी डब्लू हिन्दी पर छपी खबर के अनुसार, ग्रीक अधिकारियों का कहना है कि राजधानी एथेंस में पहली मस्जिद सितंबर में श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगी। एथेंस में यह 180 सालों में पहली मस्जिद है। इसका निर्माण इस साल सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है और इस पर साढ़े आठ लाख यूरो का खर्च आएगा। यह मस्जिद एक पूर्व औद्योगिक क्षेत्र में बनाई जा रही है।

हालांकि ग्रीस के दूसरे इलाकों में मस्जिदें हैं, लेकिन राजधानी एथेंस 1833 में जब ओटोमान साम्राज्य से मुक्त हुई, तब से वहां कोई औपचारिक मस्जिद नहीं थी। एथेंस में मस्जिद बनाने की बात सबसे पहले 1890 में शुरू हुई।

इसके लिए संसद में बिल लाया जाना था, लेकिन ऐसे प्रयास लगातार नाकाम होते गए। इनमें से एक वजह तो 2004 में होने वाले ओलंपिक खेल भी थे। आखिरकार मस्जिद बनाने के बिल को अगस्त 2016 में संसद की मंजूरी मिली और एथेंस के एक पूर्व औद्योगिक इलाके में इसे बनाया जा रहा है।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading