इरान से तनाव के बीच मध्य एशिया में अमेरिका ने तैनात किए लड़ाकू विमान

इरान से तनाव के बीच मध्य एशिया में अमेरिका ने तैनात किए लड़ाकू विमान

अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को पहली बार कतर में रडार से बच निकलने में सक्षम एफ-22 लड़ाकू विमान तैनात किए हैं।
माना जा रहा है कि अमेरिका के इस कदम के पीछे की वजह यह है कि ईरान दोबारा उसके ड्रोन को मार गिराने में सफल न हो, जैसा कि उसने बीते सप्ताह किया था।  अमेरिकी वायुसेना की मध्य सैन्य कमान ने एक बयान में कहा कि एफ-22 रैप्टर स्टेल्थ विमानों को अमेरिकी बलों और हितों की रक्षा के लिए तैनात किया गया है।
रडार की पकड़ में नहीं आते ये विमान 
स्टेल्थ विमान रडार की पकड़ से बच निकलने में सक्षम होते हैं।  कितने विमानों को कतर भेजा गया है। इससे संबंधित एक तस्वीर में कतर के अल उदीद एयरबेस के ऊपर पांच विमान उड़ान भरते दिखाई देते हैं। ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु करार से अमेरिका के बाहर निकलने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया है। अमेरिका ने ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिए हैं।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading