इराक़ में राजनीतिक संकट, इस्तीफा दे सकते हैं प्रधानमंत्री!

इराक़ में राजनीतिक संकट, इस्तीफा दे सकते हैं प्रधानमंत्री!

इराक के प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल महदी ने शनिवार को संविधान के तहत अपने इस्तीफे और कार्यवाहक सरकार के दैनिक कर्तव्यों पर चर्चा करने के लिए विशेष संसद सत्र बुलाया।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, महदी के कार्यालय ने अपने बयान में कहा, “लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण के सिद्धांत पर जोर दिया गया है।

सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांगों का जवाब देने के लिए हर संभव प्रयास किया है।”

सत्र के दौरान अब्दुल महदी ने उचित समाधान खोजने के लिए संसद का अगला सत्र बुलाया है। उन्होंने नई सरकार के गठन तक सरकार के मंत्रियों को अपना काम जारी रखने को कहा है।

अब्दुल महदी ने 29 नवंबर को घोषणा की थी कि वह संसद को अपना इस्तीफा सौंपेंगे, ताकि सांसद सरकार विरोधी प्रदर्शनों के जवाब में एक नई सरकार चुन सके।

अक्टूबर की शुरुआत से इराक की राजधानी बगदाद के अलावा मध्य और दक्षिणी इराक के अन्य शहरों में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग व्यापक सुधार, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, बेहतर सार्वजनिक सेवाओं और अधिक रोजगार के अवसरों की मांग कर रहे हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں