
भारतीय टीम के ऑलराउंडर इरफान पठान ने आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 2012 में खेला था।
इरफान पठान भारत की 2007 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भी थे।
स्पोटर्स विकीज डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, पिछले कुछ समय में वो जम्मू और कश्मीर के लिए मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। अब भारतीय आलराउंडर इरफ़ान पठान ने बड़ा फैसला लेते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।
Irfan began playing cricket in a Mosque. That faith in his abilities made him a gifted swing bowler and a clean striker.
Play on @IrfanPathan!#TeamIndia #irfanpathan pic.twitter.com/IjWzib7Ydp
— SportsAdda (@sportsadda_) January 4, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
इरफ़ान पठान ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 29 मैच खेले थे। जिसमें 31.57 के औसत से 1105 रन बनाये जिसमें 6 अर्द्धशतक और एक शतक शामिल था।
#IrfanPathan@IrfanPathan retires from all forms of cricket
READ
https://t.co/ZYAjrqeCW9 pic.twitter.com/aFYnlMInhF
— TOI Sports (@toisports) January 4, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
गेंद के साथ उन्होंने 32.26 के औसत से 100 विकेट लिए थे. 120 एकदिवसीय मैच में इरफान ने 23.39 के औसत से 1544 रन बनाये थे।
#IrfanPathan Retires
– 122 FC Matches (384 Wickets)
– 193 List A Matches (272 Wickets)
– 29 Test Matches (100 Wickets, 1105 Runs)
– 120 ODI Matches (173 Wickets, 1544 Runs)
– 24 T20I Matches (28 Wickets, 172 Runs)
– 103 IPL Matches (80 Wickets, 1139 Runs)
— Boring Cricket (@BoringCricket) January 4, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
जबकि गेंद के साथ इरफ़ान ने 29.73 के औसत से 173 विकेट अपने नाम किया था।
जबकि टी20 फ़ॉर्मेट में इरफ़ान ने भारतीय टीम के लिए 24 मैच में 24.57 के औसत से 172 रन बनाये और गेंद के साथ 22.07 के औसत से 28 विकेट भी अपने नाम किये थे।
टी20 लीग आईपीएल में भी इरफ़ान पठान का करियर बहुत ही शानदार रहा था।
कई टीमों के लिए खेलने वाले इरफ़ान ने 103 मैच में 1139 रन बनाये और गेंद के साथ 33.11 के औसत से 80 विकेट अपने नाम किये थे। जिसके कारण वो सफल आलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में नजर आते हैं।
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK
