इरफ़ान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का ट्रेलर देखकर भावुक हो जायेंगे आप !

इरफ़ान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का ट्रेलर देखकर भावुक हो जायेंगे आप !

इरफ़ान ख़ान की फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम रिलीज़ के लिए तैयार है। 13 फरवरी को इसका ट्रेलर जारी किया जाएगा, मगर उससे पहले इरफ़ान ने एक वीडियो के ज़रिए बेहद इमोशनल संदेश अपने फैंस को दिया है।

 

 

जागरण डॉट कॉम पर छपइ खबर के अनुसार, इस वीडियो में अंग्रेज़ी मीडियम से संबंधित तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है और इरफ़ान का वॉयसओवर है।

 

इरफ़ान कहते हैं- ”हैलो भाइयों-बहनों, नमस्कार। मैं इरफ़ान। मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी। यह फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम मेरे लिए बहुत ख़ास है। यक़ीन मानिए, मेरी दिली ख़्वाहिश थी, इस फ़िल्म को उतनी ही प्यार से प्रमोट करूं, जितने प्यार से बनाया है। लेकिन मेरे शरीर के अंदर कुछ अनवॉंटेड मेहमान बैठे हुए हैं। उनसे वार्तालाप चल रहा है। देखते हैं, किस करवट ऊंट बैठता है। जैसा भी होगा, आपको इत्तला कर दी जाएगी।

 

कहावत है, when live gives you lemon, you make a lemonade. बोलने में अच्छा लगता है, पर सच में जब ज़िंदगी आपके हाथ में नींबू थमाती है, तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। आपके पास ऑप्शन ही क्या है, पॉजिटिव रहने के अलावा। इन नींबू की शिकंजी बना बाते हैं या नहीं बना पाते हैं, यह आप पर है।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

तो हम सबने इस फ़िल्म को उसी पॉजिटिविटी के साथ बनाया है। मुझे उम्मीद है, यह फ़िल्म आपको हंसाएगी, सिखाएगी, रुलाएगी, फिर हंसाएगी शायद। इसके बाद इरफ़ान अंग्रेज़ी में कहते हैं- Be kind to each other and watch the trailer… and wait for me…”

 

वरुण धवन ने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा कि बेहद ख़ूबसूरत है। फ़िल्म मेहनत और जज़्बे के साथ बनायी गयी है। इरफ़ान सर, हम आपका इंतज़ार कर रहे हैं।

 

अंग्रेज़ी मीडियम, हिंदी मीडियम फ्रेंचाइजी की अगली फ़िल्म है। इसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में इरफ़ान के साथ करीना कपूर और राधिका मदान मुख्य भूमिकाओं में हैं। दीपक डोबरियाल और डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदारों में नज़र आने वाली हैं।

 

फ़िल्म मार्च में रिलीज़ हो रही है। इरफ़ान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है जिसका इलाज लंदन में चल रहा है। इलाज के बीच में ही उन्होंने अंग्रेज़ी मीडियम फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है।

 

साभार- जागरण डॉट कॉम

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading