इमरान खान सरकार ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ को ‘भगोड़ा’ घोषित किया

इमरान खान सरकार ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ को ‘भगोड़ा’ घोषित किया

लंदन में इलाज करा रहे पाकिस्तानके पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इमरान खान सरकार ने ‘भगोड़ा’ घोषित कर दिया है। नवाज की जमानत अवधि नहीं बढ़ाने का फैसला पंजाब सरकार ने मंगलवार को लिया। सरकार ने उनपर जमानत की शर्तें तोड़ने का आरोप लगाया है।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार,इमरान खान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। खान के विशेष सलाहकार डॉ फिरदौस आशिक अवान कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि नवाज ने लंदन के किसी भी अस्पताल में अपनी मेडिकल रिपोर्ट नहीं सौंपा है। मेडिकल बोर्ड ने नवाज के भेजे मेडिकल रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। आज से नवाज शरीफ को भगोड़ा घोषित किया जा रहा है। अगर कानून के तहत वह देश नहीं लौटते हैं तो उन्हें पूरी तरह से भगोड़ा (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया जाएगा।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں