इटली के वायु सेना का वीडियो ‘लंदन में भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न’ बताकर साझा

सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो जिसमें दावा किया गया है कि लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर में भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया था, जिसमें लड़ाकू विमान आसमान में तिरंगा बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक बड़ी ईमारत के पीछे से विमान को उड़ते हुए और आसमान में नारंगी, हरे और सफेद रंगों के पट्टे बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दिए गए संदेश में लिखा हुआ है –“सभी से अनुरोध है कि इस 1 मिनट के वीडियो को देखें। भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर से इसे भेजा गया है। जय हिन्द”-अनुवादित।

यह वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर भी वायरल है।

भारतीय स्वतंत्रता दिवस या ट्राफलगर स्क्वायर का वीडियो नहीं

ऑल्ट न्यूज़ ने अपनी तथ्य जांच में पाया कि यह वायरल वीडियो ना ही भारतीय स्वंत्रता दिवस का है और ना ही यह ट्राफलगर स्क्वायर में लिया गया है।

एक आसान से रिवर्स इमेज सर्च ने पता चलता है कि वीडियो में दिख रही इमारत ट्राफलगर स्क्वायर नहीं बल्कि रोम में पियाजा वेनेजिया है।

इटली हर साल 2 जून को अपना गणतंत्र दिवस मनाती है। इस घटना को इटालियन एयर फाॅर्स की एरोबेटिक यूनिट द्वारा तीन रंगो से प्रदर्शन किया गया था। यह ध्यान देने लायक है कि ये तीन रंग भारतीय तिरंगे जैसा ही दिखता है, इस वजह से यह झूठा दावा आसानी से किया जा सकता है कि भारतीय स्वंत्रता दिवस के मौके पर किया गया प्रदर्शन है।

इन दृश्यों को आप इटालियन एयर फाॅर्स द्वारा किए गए ट्वीट में देख सकते हैं। तस्वीर में इटली का ध्वज भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

इटली एयर फोर्स का ट्विटर हैंडल त्रिरंगो के प्रदर्शन के दृश्यों को हर साल ट्वीट करती है। 2019 में हुए प्रदर्शन के वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

इसी समान वीडियो को 2018 में भी भारतीय स्वंतत्रता दिवस के मौके पर लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर में जश्न मनाने के दावे से साझा किया गया था।

इटली के गणतंत्र दिवस के मौके पर वहां के वायु सेना द्वारा हवाई प्रदर्शन करने के वीडियो को लंदन में भारतीय स्वतंत्रता दिवस के जश्न के रूप में साझा किया गया है।

The post इटली के वायु सेना का वीडियो ‘लंदन में भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न’ बताकर साझा appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں