
मोरक्को में मिस्र के एक परमाणु वैज्ञानिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अरब मीडिया ने मिस्र के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक और मिस्र के राष्ट्रीय परमाणु नेटवर्क संस्था के प्रमुख अबू बक्र अब्दुल मुनईम रमज़ान की मोरक्को में मौत की सूचना दी है।
पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, मिस्र के यह परमाणु वैज्ञानिक मोरक्को में ऊर्जा कांफ़्रेंस में भाग लेने गये थे जिन्हें बुधवार को अपने कमरे में अमाशय में तकलीफ़ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया किन्तु थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गयी।
पश्चिमी मीडिया ने मिस्र के इस परमाणु वैज्ञानिक की हत्या में संभावित रूप से इस्राईल की ख़ुफ़िया एजेन्सी मोसाद के लिप्त होने की बात कही है और कहा है कि क्योंकि परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल मुनईम पर डेमोना परमाणु बिजली घर से निकलने वाले विकिरण की शोध की ज़िम्मेदारी थी इसीलिए उनकी हत्या में मोसाद ही लिप्त हो सकता है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source