आर्टिकल 370 को लेकर जायरा वसीम ने कही बड़ी बात !

आर्टिकल 370 को लेकर जायरा वसीम ने कही बड़ी बात !

मोदी सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370  के खंड-1 के अलावा बाकी सभी खंड हटाने का संकल्प पेश किया। जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया। मोदी सरकार ने लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर दिया है। अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश होंगे। कश्मीर के हालात पर जायरा वसीम  ने एक ट्वीट किया है।

जायरा वसीम ने ट्वीट किया, ‘ये वक्त भी बीत जाएगा।’ धर्म के नाम पर बॉलीवुड छोड़ने का फैसला करने के काफी समय बाद जायरा सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई हैं। अनुपम खेर  ने भी इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘कश्मीर मामले का समाधान शुरू हो गया है।’ अभिनेत्री दिया मिर्जा  ने लिखा, ‘मेरी संवेदनाएं कश्मीर के साथ हैं। कश्मीर की शांति के लिए दुआ कर रही हूं।’

बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालातों पर पूरे देश की नजर है। गृह मंत्री अमित शाह  द्वारा राज्य से अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा के बाद पीडीपी सांसदों ने राज्यसभा में जमकर हंगामा किया। उन्होंने अपने कपड़े तक फाड़ लिए। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने सरकार के फैसले को लेकर इसे कश्मीर के इतिहास का काला दिन करार दिया। बीती रात से दोनों नेताओं को उनके घर में नजरबंद किया गया है। सरकार के आदेश के बाद सोमवार को सीआरपीएफ के 15 हजार जवानों को सी-17 विमान से कश्मीर  भेजा जा रहा है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں