आर्टिकल 370 की आलोचना करने वाली ब्रिटिश MP को नहीं मिली भारत में एंट्री, कहा- अपराधी जैसा सुलूक हुआ

आर्टिकल 370 की आलोचना करने वाली ब्रिटिश MP को नहीं मिली भारत में एंट्री, कहा- अपराधी जैसा सुलूक हुआ

भारत ने ब्रिटिश सासंद और लेबर पार्टी की नेता डेबी अब्राहम्स को सोमवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद देश में प्रवेश से रोक दिया। वह दो दिन की यात्रा के लिए भारत पहुंची थीं। उनकी सहयोगी हरप्रीत उपल ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनके वैध भारतीय वीजा को अस्वीकार कर दिया। उपल ने बताया कि अधिकारियों ने अब्राहम्स के वीजा को रद्द करने का कोई कारण नहीं बताया जबकि वीजा अक्टूबर 2020 तक वैध था। अब्राहम्स और उपल दुबई से नई दिल्ली सुबह 9 बजे पहुंचीं थी। विदेश मंत्रालय की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

अब्राहम्स 2011 से सांसद हैं। उन्होंने बताया, “मैंने यह जानने की काफी कोशिश की कि आखिर मेरा वीजा अस्वीकृत क्यों हुआ और फिर मुझे ‘वीजा ऑन अराइवल’ भी मिल सकता था, जबकि वह भी नहीं दिया गया। जो अधिकारी मेरे इस वीजा को रद्द किया उसे भी इसके पीछे का कारण नहीं पता था और उसने इसके लिए माफी भी मांगी। अब मैं यहां से वापस जाने का इंतजार कर रही हूं जब तक कि भारत सरकार का हृदय परिवर्तन न हो जाए। मैं यह कहना चाहती हूं कि मेरे साथ यहां पर अपराधियों की तरह व्यवहार हुआ। मुझे उम्मीद है कि वह इस दौरे के दौरान मेरे परिवार और दोस्तों से मिलने का अवसर देंगे।”

पिछले साल 5 अगस्त को कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को लेकर अब्राहम्स भारत सरकार की आलोचना कीं थी। कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने के बाद अब्राहम्स ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के पत्र लिखकर कहा था कि सरकार का यह कदम कश्मीर के लोगों के साथ धोखा है। अब्राहम्स ब्रिटिश संसद में कश्मीर मुद्दे को लेकर गठित संसदीय समूह की अध्यक्षता भी कर चुकी हैं। इससे पहले, सरकार ने पिछले हफ्ते 25 राजनयिकों को कश्मीर का दो दिन का दौरा करवाया था। इसका उद्देश्य कश्मीर की हालिया स्थिति से विदेशी राजनयिकों को अवगत कराना था।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading