आम आदमी पार्टी के ज़्यादातर उम्मीदवारों को मुस्लिम दिखाने के लिए फ़र्ज़ी लिस्ट वायरल

8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी की कथित पहली लिस्ट में 27 सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के नाम शेयर किए जा रहे हैं। इस कथित लिस्ट में अधिकतर नाम मुस्लिम उम्मीदवारों के हैं, जिसे शेयर करते हुए लिखा जा रहा है, “दिल्ली की लिस्ट है या लाहौर की?” शेयर करे और देखे केजरीवाल उर्फ केजरुद्दीन जो दिल्ली को किस तरह पाकिस्तान बनाना चाह रहे है सब आपके सामने है।” 

aap

यह लिस्ट व्हात्सप्प पर भी शेयर की गई है। जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि यहाँ सारे मुस्लिम नामों को हाइलाइट कर दिया गया है। इस लिस्ट में 27 नामो में से 21 मुस्लिम नाम है।

aam aadmi party assemble WA

क्या है उम्मीदवारों के नाम?

ऑल्ट न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रही इस लिस्ट में ज़्यादातर नाम बदल दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने 14 जनवरी को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, जिसपर कई मीडिया संगठनों ने खबर प्रकाशित की थी। हमने मीडिया रिपोर्ट में दिए गए विधानसभावार प्रत्याशियों के नाम देखे, जिसमें दिए गए अधिकतर नाम, शेयर किए जा रहे लिस्ट से मेल नहीं खाते हैं।

  वायरल लिस्ट में नाम असली उम्मीदवार के नाम
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल                                    अरविंद केजरीवाल
पटपड़गंज मनीष सिसोदिया                                  मनीष सिसोदिया
बाबरपुर गयासुद्दीनशेख                                    गोपाल राय
शाहदरा इमरान ताहिर  राम निवास गोयल
सीलमपुर हाजी इशराक खान अब्दुल रहमान
गोकलपुरी सलाउद्दीन सुरेन्द्र कुमार
सीमापुरी बदरुद्दीन खा राजेंद्र पाल गौतम
करावल नगर इक़बाल अहमद दुर्गेश पाठक
संगम विहार हामिद अंसारी दिनेश मोहानिया
तिमारपुर सादाब हुसैन दिलीप पांडेय
राजेंद्र नगर जाकिर भाई राघव चढ्डा
दिल्ली केंट नुसरत खा विजेंदर सिंह
आदर्श नगर सबीना परवीन पवन शर्मा
जंगपुरा प्रवीण कुमार प्रवीण कुमार
बुराड़ी संजीव झा संजीव झा
कालकाजी आतिशी मार्लेना आतिशी मार्लेना
मालवीय नगर सोमनाथ भारती सोमनाथ भारती
ओखला अमानतुल्लाह खान अमानतुल्लाह खान
मंगोलपुरी अब्बास जफर राखी बिड़ला
ग्रेटर कैलाश मोहम्मद अली खान सौरभ भारद्वाज
नजफगढ़ मुहम्मद बदरुद्दीन कैलाश गहलोत
चाँदनी चौक मो इसनैल ख़्सन प्रहलाद सिंह साहनी
बल्लीमरान इमरान हुसैन इमरान हुसैन
घोंडा अल्ताफ एसडी शर्मा
लक्ष्मी नगर सहाबुद्दीन त्यागी नितिन त्यागी
कोंडली ताहिरा बेगम कुलदीप कुमार (मोनू)
तिलक नगर रूबी खान जरनैल सिंह

जैसा कि उपर के लिस्ट में देखा जा सकता है, वायरल लिस्ट में 27 उम्मीदवारों में से सिर्फ आठ नाम सही हैं। बाकि 19 उम्मीदवारों के नाम मुस्लिम नामों से बदल दिए गए हैं। व्हात्सप्प पर शेयर हो रहे लिस्ट में दो नाम ओखला से अमानतुल्लाह खान और बल्‍लीमारान से इमरान हुसैन सही है बाकि काल्पनिक मुस्लिम नाम दे दिए गए हैं।

आम आदमी पार्टी के ट्विट्टर हैंडल से भी 14 जनवरी को सभी 70 उम्मीदवारों के नामों कि घोषणा की गयी थी।

इस तरह यह दर्शाने के लिए कि आम आदमी पार्टी के ज़्यादातर उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से हैं, एक फ़र्ज़ी नामों की लिस्ट तैयार की गई, जिसमें कुछ प्रमुख चर्चित नामों को छोड़कर बाकि नाम बदल दिए गए।

यह फ़र्ज़ी लिस्ट फेसबुक और ट्विटर पर व्यापक रूप से शेयर की जा रही है।

WhatsApp Image 2020-01-27 at 9.36.49 PM

The post आम आदमी पार्टी के ज़्यादातर उम्मीदवारों को मुस्लिम दिखाने के लिए फ़र्ज़ी लिस्ट वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading