आजम खान को बंटवारे के समय पाकिस्तान न जाने का दुख है तो वो अब जा सकते हैं- KRK

आजम खान को बंटवारे के समय पाकिस्तान न जाने का दुख है तो वो अब जा सकते हैं- KRK

बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान अपने बेबाक बोल के चलते हमेशा से ही सुर्खियों में छाए हुए रहते हैं और वैसे तो केआरके हमेशा एंटरटेन्मेंट से जुड़े पोस्ट ही अपने ट्विटर हैंडल से करते रहते हैं। हालांकि हाल ही में उन्होंने पोलिटिकल ट्वीट किया है और यह जमकर वायरल हो चुका है।

दरअसल, बात यह है कि कमाल राशिद खान द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को लेकर ट्वीट किया गया है। हाल ही में आजम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि बंटवारे के समय जो मुस्लिम पाकिस्तान नहीं गए वो आज इसकी सजा को भुगत रहे हैं औरअब आजम के इस कमेंट पर बॉलीवुड एक्टर केआरके ने उन्हें करारा जवाब दे डाला है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, अभिनेता और निर्माता कमाल राशिद खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, अगर आजम खान को बंटवारे के समय पाकिस्तान ना जाने का दुख है तो वो अब जा सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि ‘मैं उनके पूरे परिवार को बिजनेस क्लास का टिकट दिलवाने को तैयार हूं।

भारत को ऐसे फर्जी लोगों की कोई जरूरत नहीं है, जो अपने फायदे के लिए धर्मों का इस्तेमाल करे। बता दें कि हाल ही में आजम खान को भूमाफिया भी घोषित किया है।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading