
राजस्थान के अलवर जिले के नीमराना में बुधवार रात को महिला के कपड़े पहन कर घूम रहे एक कश्मीरी युवक को बच्चा चोरी के शक में पकड़ कर खम्बे से बांध कर पिटाई कर दी गई. बताया जा रहा है कि युवक नीमराना के एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है.
युवक का नाम मीर फैद है और वह जम्मू कश्मीर के बारामुला का निवासी है. इस मामले को पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी. इस मामले में सेंट्रल आइबी और राजस्थान आइबी की टीम भी नीमराना पहुंची.
रात में घटना के बाद पुलिस ने युवक के मॉब, लेपटॉप सहित उसके पीजी पर पहुंच कमरे की भी तलाशी ली. अभी पुलिस इस मामले में कुछ नहीं बता रही है. फिलहाल युवक की पिटाई मामले में भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source