अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत सहित 7 को पद्म विभूषण, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत सहित 7 को पद्म विभूषण, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को पद्म पुरस्कार 2020 की घोषणा कर दी है। इसमें सात प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। वहीं, पद्मभूषण के लिए 16 और पद्मश्री के लिए 118 लोग चुने गए हैं। अरुण जेटली (लोकसभा), सुषमा स्वराज (लोकसभा), जार्ज फर्नाडिंस (लोकसभा) और पेजावरा मठ के महंत विश्वेशा तीर्थ (अध्यात्म) को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। जबकि पद्म विभूषण पाने वालों में मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ (लोकसेवा, मॉरिशस), मैरीकॉम (खेल), वाराणसी के शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा (कला) के नाम भी शामिल हैं।

पद्म भूषण से नवाजा गया

इसके साथ ही गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (सार्वजनिक मामलों) को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एस सी जमीर, उद्योगपति आनंद महिंद्रा और वेणु श्रीनिवासन के अलावा जम्मू कश्मीर के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग को पद्म भूषण से नवाजा गया है।

पद्म श्री से किया गया सम्मानित

भारत सरकार ने साल 2020 के लिए पद्म श्री पुरस्कार में इस बार विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाले 21 लोगों को नवाजा है। इनमें लंगर बाबा के नाम से मशहूर जगदीश लाल अहूजा, 21 हजार लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद शरीफ, कश्मीर में दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले जावेद अहमद टाक, जंगलों की एनसाइक्लोपिया के रूप में जाने जानी वाली तुलसी गौडा के नाम शामिल हैं। वहीं, भोपाल गैस कांड के बाद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाले अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा गया है।

society.

कंगना सहित कई हस्तियों को मिला पद्म श्री पुरस्कार

इसके साथ ही कंगना रनौत, एकता कपूर, अदनान सामी और करण जौहर,  क्रिकेटर जहीर खान, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, निशानेबाज जीतू राय को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वहीं, उद्योगपति भरत गोयनका, टेक्नोक्रैट नेमनाथ जैन और नौकरी डॉट कॉम के संस्थापक संजीव बिखचंदानी को पद्म श्री के लिए चुना गया है। साथ ही असम के इतिहासकार जोगेंद्र नाथ फूकन, लखनऊ के इतिहासकार और पत्रकार योगेश प्रवीण और गायक सुरेश वाडकर को पद्म श्री के लिए चुना गया है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading