अयोध्या फैसले पर पीएम मोदी ने झारखंड में कहा..?

अयोध्या फैसले पर पीएम मोदी ने झारखंड में कहा..?

अक्टूबर में भाजपा शासित दो राज्यों हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए थे। अभी इसका शोर थमा भी नहीं है और अब झारखंड में सियासी हल्ला शुरू हो गया है। यहां भी भाजपा के ही मुख्यमंत्री रघुबर दास थे। पहले चरण का चुनाव 30 नवंबर को होगा। इसके लिए प्रचार शुरू हो चुका है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाल्टनगंज में रैली को संबोधित किया।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि तीन दिन पूर्व लातेहार में शहीद हुए पुलिस के जवानों को में श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।झारखंड की धरती और उसमे भी पलामू भाजपा के लिए एक मजबूत किला रहा है। आज अगर पूरे भारत में कमल शान से खिला है तो इसमें बहुत बड़ी भूमिका यहां की जनता, भाजपा कार्यकर्ता और आप सबका आशीर्वाद की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की अगवाई में एक स्थिर और मजबूत सरकार का दोबारा बनना यहां बहुत जरूरी है। क्योंकि झारखंड युवावस्था में है, अभी राज्य को जो दिशा मिलेगी, उसका झारखंड के भविष्य पर बहुत प्रभाव पड़ेगा। भाजपा सरकार ने नए झारखंड के लिए सामाजिक न्याय के पांच सूत्रों पर काम किया है। पहला सूत्र है- स्थिरता दूसरा सूत्र है- सुशासन तीसरा सूत्र है- समृद्धि चौथा सूत्र है- सम्मान पांचवासूत्र है- सुरक्षा।

पीएम मोदी बोले कांग्रेस और उसके साथी दलों ने आर्टिकल 370 का मामला लटकाकर छोड़ा हुआ था। जम्मू कश्मीर की सुरक्षा के लिए यहां के अनेक वीर जवानों को बलिदान देना पड़ा। इन सब के जिम्मेदार हैं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल। भाजपा ने अपना वादा पूरा करके दिखाया है।

भगवान राम की जन्मभूमि, अयोध्या का विवाद भी इन लोगों ने दशकों से लटकाया हुआ था। कांग्रेस अगर चाहती तो उसका समाधान निकाल सकती थी। कांग्रेस ने ऐसा किया नहीं, कांग्रेस ने अपने वोटबैंक की परवाह की। कांग्रेस की इस सोच से देश-समाज का नुकसान हुआ: पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले भाजपा कोई संकल्प लेती है, तो उसे सिद्ध करती है। गरीब-आदिवासी-पिछड़े, देश के लिए जीने वाले एक-एक व्यक्ति की मान मर्यादा और सामाजिक न्याय, भाजपा की प्राथमिकता है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading