नई दिल्ली: बाबरी मस्जिद राम जन्म भूमी विवाद मामले पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जहां ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनलॉ बोर्ड और मौलाना अरशद मदनी के नेतृत्व वाली जमीयत उलमा-ए-हिंद ने रिव्यू पिटीशन दायर करने का फैसला लिया है वहीं अब मौलाना महमूद मदनी के नेतृत्व वाली जमीयत ने कार्यकारणी बैठक बुलाई है। इसकी जानकारी जमीयत उलमा-ए-हिंद की तरफ से जारी किए गए प्रेस नोट में दी गई है।
जमीयत उलमा-ए-हिंद की तरफ से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि बाबरी मस्जिद मामले पर आए फैसले और उसके संदर्भ में विचार विमर्श करने के लिए जमीयत उलेमा ए हिंद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 20 नवंबर को, केंद्रीय कार्यालय जमीअत उलमा हिंद नई दिल्ली में क़ारी सैयद मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। यह बैठक जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय दफ्तर एक-बहादुर शाह जफर मार्ग नई दिल्ली में शाम 4:00 बजे शुरू होगी।

इस प्रेस नोट में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान बाबरी मस्जिद फैसले के संदर्भ में रिव्यू पिटिशन दाखिल की जाए या न की जाए और पांच एकड़ ज़मीन स्वीकार की जाए या न की जाए, इस सिलसिले में पूरे देश में बहस चल रही है जमीयत उलेमा ए हिंद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देशभर से आने वाले उलमा और प्रमुख व्यक्तियों और वकीलों से आशा की जा रही है।
इस प्रेस नोट में कहा गया है कि उचित विचार विमर्श और चर्चा करके अपनी पूर्व की परंपरा को कायम रखते हुए, सही दिशा में मार्गदर्शन करेंगे । सम्मेलन में मौजूदा हालात और वक्फ सम्पत्ति की सुरक्षा पर भी विशेष तौर से विचार-विमर्श होगा।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source