अयोध्या फैसला: साक्षी महाराज ने ओवैसी पर बोला हमला, राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान!

अयोध्या फैसला: साक्षी महाराज ने ओवैसी पर बोला हमला, राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान!

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अयोध्या मामले में आए फैसले के बाद हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन्हें चेतावनी दी कि वह गद्दारी की बात न करें।

प्रभा साक्षी पर छपी खबर खबरों अनुसार, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई। हरिद्वार से दस दिन के प्रवास के बाद लौटते हुए साक्षी महाराज ने मेरठ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जब जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था तब भी हैदराबाद (औवेसी) की चाल उल्टी थी।

आज जब अयोध्या का निर्णय आया है तब भी वहां का यही हाल है। साक्षी महाराज ने कहा कि जब औवेसी ने पहले कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला (अयोध्या पर) होगा उसे स्वीकार किया जाएगा।

तो अब वह क्यों गद्दारी की बातें कर रहे हैं। साथ ही साक्षी महाराज ने कहा कि ऐसे आदमी पर चर्चा कर उन्हें मशहूर करने की जरूरत नहीं है।

उन्नाव से भाजपा सांसद ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि मंदिर कब बनाएंगे। मैंने कहा था कि 2019 में यदि मंदिर नहीं बना तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। लेकिन उस समय मेरी बात को जनता ने मजाक समझा, जबकि मेरी भविष्यवाणी सत्य साबित हुई है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाया गया। लेकिन इस आदेश के बाद भी कयास लगाए जा रहे थे कि पता नहीं देश में क्या होगा। लेकिन पूरे हिंदुस्तान में पत्ता तक नहीं हिला। आज फिर अलगाव की जो बातें हो रही हैं जहां से हो रही हैं वह उनके और राष्ट्र के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई ने एकता की जो मिसाल पेश की है वह तारीफ के काबिल है। साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर भी हमला किया।

उन्‍होंने कहा कि 70 सालों से कांग्रेस अयोध्या मसले पर राजनीति कर रही थी। साथ ही उन्होंने कहा कि अब सरकार का अगला लक्ष्य हम दो हमारे दो (जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने) का है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں