अमित शाह बोले- अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब आतंक से मुक्त हो जाएगा कश्मीर !

अमित शाह बोले- अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब आतंक से मुक्त हो जाएगा कश्मीर !

अनुच्छेद 370 से देश को कोई फायदा नहीं था- अमित शाह

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पर एक किताब का यहां विमोचन करने के मौके पर शाह ने कहा, ‘’संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को मिल रहे विशेष दर्जे को हटाने से क्षेत्र में आतंकवाद का खात्मा होगा और वह विकास के मार्ग पर अग्रसर होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’उनका दृढ़ता से यह मानना था कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाया जाना चाहिए क्योंकि इससे देश को कोई फायदा नहीं था.’’

एनडीए सरकार ने धारा 370 से इस देश को मुक्ती दिलाई- अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ‘’अभी-अभी नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी और एनडीए सरकार ने धारा 370 से इस देश को मुक्ती दिलाई है. वेंकैया जी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता थे और 370 के खिलाफ आंदोलन चल रहा था. वेंकैया जी आंदोलन का हिस्सा थे.’’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں