अमित शाह का दावा- दिल्‍ली में सरकार बनाएगी बीजेपी !

अमित शाह का दावा- दिल्‍ली में सरकार बनाएगी बीजेपी !

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) के लिए गुरुवार शाम प्रचार अभियान थमने से ठीक पहले गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने केंद्रशासित प्रदेश में बीजेपी (BJP) की सरकार बनने का दावा किया. उन्‍होंने ट्वीट किया कि चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली की जनता से संवाद करने का मौका मिला. झूठे वादे, तुष्टिकरण और अराजकता से त्रस्त दिल्ली को अब सिर्फ विकास चाहिए. उन्‍होंने कहा कि लोगों के समर्थन से साफ है कि 11 फरवरी को दिल्ली में 45 से अधिक सीट जीत कर बीजेपी ही सरकार बनाने जा रही है.चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता से संवाद करने का मौका मिला। झूठे वादे, तुष्टिकरण और अराजकता से त्रस्त दिल्ली को अब बस विकास चाहिए। दिल्ली में भाजपा के लिए जो समर्थन देखा है उससे ये साफ है कि 11फरवरी को भाजपा दिल्ली में 45 से अधिक सीट जीत कर सरकार बनाने जा रही है।

बीजेपी नेताओं का मानना है कि गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की रैलियों ने जहां दिल्ली के चुनावी माहौल को बदलने का काम किया. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की रैलियों के बाद माहौल बीजेपी के पक्ष में बनता दिखने लगा है. पूर्वी दिल्‍ली में पीएम मोदी की सोमवार को हुई रैली के ठीक बाद बीजेपी ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक इंटरनल सर्वे कराया. सर्वे के नतीजों के आधार पर कहा जा रहा है कि शाहीन बाग, सर्जिकल स्ट्राइक, बाटला हाउस जैसे मुद्दों पर मोदी ने जिस तरह खुलकर अपनी बात सामने रखी है, उसका लोगों पर काफी असर पड़ता दिख रहा है.

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading