अब बैंक खाता खोलने और सिम लेने के लिए आधार की नहीं होगी जरुरत!

अब बैंक खाता खोलने और सिम लेने के लिए आधार की नहीं होगी जरुरत!

संसद ने बैंक में खाता खोलने और मोबाइल फोन का सिम लेने के लिये ‘आधार’ को स्वैच्छिक बनाने संबंधी ‘आधार और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक 2019’ को सोमवार को मंजूरी प्रदान कर दी। राज्यसभा ने चर्चा के बाद इस विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, लोकसभा में यह विधेयक पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को ही पारित किया जा चुका है। उच्च सदन में विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आधार में संरक्षित डाटा को पूरी तरह से सुरक्षित बताया।

उन्होंने कांग्रेस सहित अन्य सदस्योंद्वारा डाटा सुरक्षा कानून बनाने की मांग पर आश्वासन दिया कि सरकार जल्द ही ‘डाटा संरक्षण विधेयक’ पेश करेगी। इसकी प्रक्रिया तीव्र गति से चल रही है।

प्रसाद ने इस विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष द्वारा डाटा सुरक्षा को लेकर उठाये गये सवालों के जवाब में कहा, ‘‘पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने ‘आधार’ को कानूनी आधार दिये बिना ही लागू कर दिया था इसलिये यह ‘‘निराधार’’ था।

इसे हमने कानूनी आधार प्रदान किया है।’’ उन्होंने कहा कि यह विधेयक उच्चतम न्यायालय के फैसले के आलोक में पेश किया गया है। आधार पर देश की करोड़ों जनता ने भरोसा किया है।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading