
त्रिपुरा में एक शख्स की मॉब लिंचिंग की ख़बर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक त्रिपुरा के धलाई जिले के सीमावर्ती गांव रायसैबारी में मंगलवार देर रात एक आदिवासी व्यक्ति की गाय की तस्करी के आरोप के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान अगरतला से 150 किलोमीटर दूर दूरदराज के एक आदिवासी गांव, मान्याकुमार पारा के 36 वर्षीय बुधी कुमार के रूप में की गई थी.
देर रात को बुधी को चोरी से पड़ोस में एक गायों के झुंड में घुसते देखा गया था और वहां भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया.
सूचना मिलने पर आधी रात में रायसबाड़ी थाने के पुलिस कर्मियों की एक टीम वहां पहुंची. बुधी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. बुधवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने इसके आगे की किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source