अब चंदौली जिले का नाम बदलेगी योगी सरकार, पंडित दीनदयाल नगर होगा नया नाम

अब चंदौली जिले का नाम बदलेगी योगी सरकार, पंडित दीनदयाल नगर होगा नया नाम

यूपी के कई जिलो के नाम बदलने के बाद  योगी सरकार अब यूपी के एक और जिले का नाम बदलने की तैयारी है. वाराणसी से सटे चंदौली जिले का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल नगर किया जाएगा. इसके लिए शासन से रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसे जिला प्रशासन ने भेज दिया है. कहा जा रहा है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी घोषणा कर सकते हैं.

बता दें वर्ष 1997 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने वाराणसी से अलग चंदौली जिला बनाया था. इससे पहले यह वाराणसी जिले का हिस्सा था. पिछले दिनों शासन ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी कि चंदौली जिले का नाम पंडित दीनदयाल नगर करने में कोई दिक्कत तो नहीं है.

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि पिछले दिनों जिले का नाम परिवर्तित करने के लिए शासन से रिपोर्ट मांगी गई थी. जिला स्तर से इस मामले में शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है. नाम बदलने की घोषणा शासन स्तर से की जाएगी. शासन से जो भी निर्देश प्राप्त होगा उसका पालन किया जाएगा.

मुगलसराय जंक्शन का नाम भी बदला जा चुका है

गौरतलब है कि जिले के मुख्य रेलवे स्टेशन मुगलसराय जंक्शन का नाम पिछले साल ही बदलकर पंडित दीनदयाल जंक्शन कर दिया गया था. अब पूरे जिले का नाम ही पंडित दीनदयाल नगर करने की तैयारी है. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान कर सकते हैं. बता दें जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय का शव 11 फ़रवरी 1968 को संदिग्ध परिस्थितियों में मुगलसराय रेलवे स्टेशन के यार्ड में मिला था. वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता भी थे

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading